कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजारों में गिरावट

मुम्बई। शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट का रूख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 152.58 अंक नीचे गिरकर 20,852.38 पर बंद हुआ।

निफ्टी 39.25 अंक नीचे गिरकर 6273.20 पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 37.01 अंकों की बढ़त के साथ 21,041.97 पर खुला। बीते शुक्रवार को यह 21,004.96 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 21.80 अंक बढ़कर 6335.25 पर खुला। निफ्टी शुक्रवार को 6312.45 पर बंद हुआ था। बीएसई के मिडकैप में जहां गिरावट का रूख देखा गया, वहीं स्मॉलकैप में बढ़त का रूख देखा गया। मिडकैप में 6.82 अंकों की गिरावट आई और यह 8,672.15 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप में 9.31 अंकों की मामूली तेजी आई और यह 11,053.75 पर बंद हुआ।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें