कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

वीजा के मुनाफे में 51 फीसदी बढ़ोतरी

सैन फ्रांसिस्को। दुनिया के सबसे ब़डे उपभोक्ता भुगतान नेटवर्क वीजा इंक के मुनाफे में चौथी तिमाही में 51 फीसदी की वृद्धि हुई है। मुनाफे में इस बढ़ोतरी से लगता है कि मंदी का सबसे बुरा वक्त शायद गुजर चुका है, क्योंकि उपभोक्ताओं ने पिछले साल के मुकाबले इस साल अपने कार्ड का अधिक बार इस्तेमाल किया है।
वीजा अपने ग्राहकों के द्वारा कार्ड के माध्यम से की गई हर खरीदारी के लिए शुल्क वसूलती है। इस तिमाही में वीजा को 77.4 करो़ड डॉलर का मुनाफा हुआ है। इसी तरह उसे 2.1 अरब डॉलर का राजस्व हासिल हुआ है जो पिछले साल के मुकाबले 13 फीसदी अधिक है। वीजा प्रमुख जोसेफ सॉण्डर्स ने तग़डे मुनाफे से संतोष जताते हुए कहा कि वे फिर अपने शेयरों को वापस खरीदने (बाय बैक) पर एक अरब डॉलर खर्च करेंगे। इस साल के शुरू में भी वीजा ने अपने शेयरों के बाय बैक पर एक अरब डॉलर खर्च किया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें