कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भिवंडी: चुनावी प्रचार का दौर थमा

भिवंडी, 12 अक्टूबर। भिवंडी में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दिनभर प्रचार यात्रा पदयात्रा एवं जनसभाओं का जहां दौर चलता रहा। वहीं पूरे दिन बाईक रैलियों का रेलम-रेल लगा रहा। एक दिन अधिकांश उम्मीदवारों द्वारा पदयात्रा एवं रैलियों का आयोजन करने से कई प्रचार सभाओं में भी़ड नदारद थीं। भिवंडी में प्रचार के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल रशीद ताहिर मोमिन एवं पूर्व सांसद अबू आसिम आजमी ने भिवंडी बाईपास से रैली निकाली।
जिसमें सैक़डों बाईक के साथ भारी संख्या में लोग शामिल थे। जिसमें जाति-पांति, धर्म व प्रांत का मतभेद भुलाकर ब़डी संख्या लोग रैली में शामिल हुए। जिस-जिस गली से रैली निकल रही थीं, जोश और जज्बे से भरे लोग तकरीबन दर्जनों जगहों पर रशीद ताहिर के ऊपर फूलों की वष की। जगह-जगह लोग "रशीद ताहिर आगे बढो, दूध का भाव कम करों" के नारे लगा रहे थे। बहुजन समाज पार्टी ने पाइप लाइन स्थित चुनाव प्रचार कार्यालय से रैली निकाली। बीएसपी प्रत्याशी सतीश गिरी के समर्थन में सहयोगनगर में एक सभा का आयोजन किया। इसी तरह से पीस पार्टी के उम्मीदवार शमीम अंसारी ने शांतिनगर चौक पर सभा का आयोजन किया। भिवंडी विधानसभा पूर्व के कांग्रेसी उम्मीदवार एडो. गुरूनाथ टावरे ने शांतिनगर एवं गायत्रीनगर इलाके में पदयात्रा की जिसमें भारी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे। प्रचार के अंतिम दिन सभी उम्मीदवारों द्वारा रैली व जनसभा का आयोजन करने के कारण कई सभाओं में भी़ड नदारद थीं। एक सभा में तो वक्ता और श्रोता बराबर थे। कई निर्दलीय उम्मीदवारों को तो रैली कैंसिल ही करनी पडी। वे पदयात्रा कर घर-घर संपर्क करते रहे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें