कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

घाटी में पुलिस से झडप में एक मारा गया

श्रीनगर। मध्य कश्मीर के ब़डगाम जिले में पथराव कर रही भी़ड को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा कथित रूप से की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा पांच घायल हो गए। कश्मीर घाटी में श्रीनगर और अन्य प्रमुख शहरों में शुक्रवार को पांचवें दिन भी कफ्र्यू जारी रहने के बाजवूद पथराव की घटना हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ब़डगाम जिले के बीरवाह के चुरपोरा गांव में सैक़डों लोग कफ्र्यू का उल्लंघन कर प्रदर्शन करने लगे और पथराव किया। सुरक्षा बलों ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए कथित रूप से गोलीबारी की। इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक फयाज अहमद डार को बेमिना के एसकेआईएमएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही कश्मीर में अशांति में 11 जून से अभ तक मरने वालों की संख्या 92 हो गई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें