भारत समाचार
चव्हाण और हुड्डा के सितारे फिर चमक सकते है

हालांकि कांग्रेस यह भी मानती है कि एनसीपी की सीटें पिछली बार से कम रहेंगी। इसके बावजूद दोनों दलों को मिलाकर सरकार बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत हासिल हो जाएगा। कांग्रेस का दावा है कि विदर्भ और मुंबई में पार्टी बढ़त लेने में कामयाब हो जाएगी। जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इन इलाकों से काफी नुकसान उठाना प़डा था । वहीं पश्चिमी महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। एमएनएस को वोट प्रतिशत में भी वृद्धि की संभावना से कांग्रेस ने इंकार नहीं किया। कांग्रेस के मुताबिक एमएनएस को 8-10 सीटें प्राप्त हो सकती है।
आंक़डों के गणित में उनकी संख्या बढ़ सकती है। वहीं शिवसेना को कम सीटें प्राप्त होने के आसार है। कांग्रेस को लगता है कि एमएनएस की वजह से शिवसेना की सीटें घटेगी। सरकार के विरोध में प़डने वाले मत की वजह से कांग्रेस और एनसीपी के कुछ मंत्रियों को पराजय का मुंह देखना प़ड सकता हैं।




















