न्यूयार्क, 14 सितंबर। अमेरीकी ओपन के फाइनल में मुकाबला में फेडरर तो फाइनल में पहुंच गए, लेकिन नडाल अपना मुकाबला हार गए। चोट के बाद वापसी कर रहे नडाल पूरी तरह फिट नहीं थे और इसका पूरा फायदा डेल पोर्टे को मिला। पोर्टी ने ढाई घंटे से भी ज्यादा चले मुकाबले में नडाल का 6-2,6-2, 6-2 से पराजित किया। नडाल ने ग्रैड स्लैम करियर की सबसे खराब हार थी। मगर रोजर फेडरर को फाइनल में पहुंचने में कुछ खास दिक्कत नहीं आई। उन्होेने चौथी वरीयता प्राप्त जोकोविच सीघे सेटों में 7-6, 7-5, 7-5 से मात दी। इसी के साथ फेडरर अपने लगातार छठे अमेरीकी ओपन खिताब से बस एक कदम ही दूर है।