कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राव की हालत और बिगडी

हैदराबाद। पृथक तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव की हालत बिगडती जा रही है। चिकित्सकों ने उनसे अनशन तो़डने की अपील की है। उधर, मुख्यमंत्री के.रोसैया ने कहा कि अलग तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर केन्द्र सरकार फैसला करेगी। राव का अनशन मंगलवार को 10वें दिन भी जारी है। चिकित्सकों का कहना है कि इससे उनके जीवन को खतरा हो सकता है।
वह निजाम चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एनआईएमएस) में भर्ती है। एनआईएमएस के सूत्रों ने बताया कि टीआरएस अध्यक्ष के रक्त की जांच की गई, जिससे पता चला कि उनके स्वास्थ्य में काफी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि राव को अनशन तो़डने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि यदि टीआरएस अध्यक्ष अनश्न जारी रखते है तो इससे उनके जीवन को खतरा हो सकता है। चिकित्सकों का एक दल उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें