नई दिल्ली। आज से रसोई गैस सिलेंडर को मंगाना आसान हो जाएगा। ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार गैस सिलेंडर की डिलिवरी ले सकते है।
सरकारी ऑयल माकेटिंग कंपनियां प्रिफर्ड टाइम डिलिवरी सिस्टम स्कीम शुरू कर रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत कंपनियां गैस कीकीमत के साथ अतिरिक्त चार्ज लेकर ऑन डिमांड सिलेंडर उपलब्ध कराएंगी। इसके लिए हर सिलेंडर पर 20 से 50 रूपए देने होंगे। यह सुविधा सरकारी कंपनियों इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस की ओर से एचपी गैस की ओर से शुरू की जा रही है। समय के हिसाब से डिलिविरी के लिए अलग-अलग जार्च लिया जाएगा। फिलहाल यह स्कीम दिल्ली, कोलकाता और पुणे सहित देश के सात बडे शहरों में शुरू की गई है। सुविधा के दायरे में इन महानगरों के आस पास बसे उपनगर भी आएगे। सरकार का कहना है कि आने वाले दिनों से यह सुविधा देश के बाकी हिस्सों में भी शुरू की जाएगी। फिलहाल देश में 11.13 करोड रसोई गैस सिलेंडर के कनेक्शन है। इनमें 99 फीसद सिलेंडर 14.2 किलो ग्राम वाले है जिनका प्रयोग घरों में खाना बनाने के< लिए होता है।
भारत समाचार
आज से ऑन डिमांड मिलेगी रसोई गैस





















