भाजपा-जदयु में राजीनामा, झारखंड में मिलकर ल़डेंगे चुनाव
Nov 5, 2009 12:20 AM
पटना। लंबी खींचतान के बाद अंतत: भारतीय जनता (भाजपा) और जनता दल युनाइटेड (जदयु) के बीच झारखंड में विधानसभा चुनाव में मिलकर चुनाव ल़डने पर राजी हो गए है। समझौते के मुताबिक जदयु अब 14 सीटों पर चुनाव ल़डेगा। इससे पहले भाजपा ने उसे मात्र 10-12 सीटों की पेशकश की थी। इसी बात पर बुधवार को दोनों की बातचीत टूट गई थी और जदयु ने एकतरफा अपने 19 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। गौरतलब है कि 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के चुनाव 25 नवंबर से पांच चरणों में होने जा रहे हैं। पिछले चुनाव में जदयु ने 18 स्थानों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से छह को ही सफलता मिली थी। चार से पांच सीटों पर पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी। इससे पहले मंगलवार को भाजपा ने अपने 59 उम्मीदवारों की घोषणा की कर दी थी।