लंदन। पॉप स्टार लिली एलन की गाडी अपने नए ब्वॉयफ्रेड पेंटर सैम कूपर के साथ पटरी पर फिट बैठ गई हैं और इसलिए इस गायिका ने अपने नए प्रेमी कूपर के साथ घर बसाने का फैसला कर लिया हैं। ग्राजिया मैग्जीन की रिपोर्ट के अनुसार एलन ने यह भी खुलासा किया कि कूपर की मदद की वजह से वह दोबारा से पार्टियों का लुत्फ उठाने लगी हैं। 24 वर्षीय स्टार अब यह महसूस करने लगी है कि वह कूपर के साथ रहने को तैयार हैं और इसके लिए लंदन से बाहर एक घर की तलाश कर रही हैं।