कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पूर्व गृह राज्यमंत्री ने कहा, मोदी कर रहे थे दंगों का संचालन

अहमदाबाद। गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री गोर्धन जडफिया ने विशेष जांच दल (एसआईटी) को बताया है कि 2002 के गुजरात दंगों में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहम भूमिका निभाई थी। एसआईटी ने शुक्रवार को जडफिया से सात घंटे तक पूछताछ की।
जडफिया ने एसआईटी को बताया कि दंगों के दौरान खुद मोदी सभी सीनियर पुलिस अधिकारियों के संपर्क में थे। जडफिया उस दौरान गृह राज्यमंत्री थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि दंगों के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें दरकिनार कर दिया था। दंगों के दौरान मोदी ने अधिकारियों की जो बैठकें लीं, उनमें उन्हें नहीं बुलाया गया। गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के डिब्बे जलाने की घटना में 59 कारसेवकों के मारे जाने के बाद भ़डके इन दंगों में कम से कम 1100 लोग मारे गए थे। इसी साल अगस्त में एसआईटी ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी अपनी रिपोर्ट्र में जडफिया को एक मुख्य अभियुक्त बताया था।
यह रिपोर्ट पूर्व कांग्रेस सांसद एहसान जाफरी की विधवा जकिया जाफरी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के बाद दी गई थी। गौरतलब है कि 28 फरवरी 2002 को गुलबर्ग सोसाइटी में मारे गए 69 लोगों में एहसान जाफरी भी थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें