कोलकाता, 15 अक्टूबर। भारत के पूर्व सेटर फारवर्ड कृष्णा कुमार पाल का बुधवार सुबह निधन हो गया। फुटबाल प्रेमियों के बीच केस्टो के नाम से मशहुर पाल 78 साल के थे। पाल के पूर्व क्लब मोहन बागान के सूत्रों के अनुसार वे अलझीमर नामक बीमारी से ग्रस्त थे और उन्हें 10 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पाल ने 1962 के हेलसिकी ओलंपिक और 1956 मेलबर्न ओलंपिक में भारतीय फुटबाल टीम के सदस्य रहे ओर उन्होने एशियाई खेलों में भी भारत का नेतृत्व किया।