कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

थाने में किशोरी से दुष्कर्म, लोगों का गुस्सा फूटा

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियारपुर पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से एक किशोरी से दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आने के बाद गुस्साए लोगों ने थान पर धावा बोल दिया। लोगों ने थाने घेर लिया और उस पर पथराव किया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए आरोपी सहायक पुलिस निरीक्षक कपिलदेव पासवान को हिरासत मे ले लिया गया है।
मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमर सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पीç़डता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक बोचहां थाना के आदिग्नोपालपुर की रहने वाली पीç़डता का आरोप है कि तीन दिन पूर्व वह दिल्ली से मुजफ्फरपुर पहुंची थी। जीरो माइल क्षेत्र में रात को दो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गुरूवार की रात हुई घटना के सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने पीडिता का बयान दर्ज करने का आदेश दिया। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने अहियारपुर थाने का घेराव किया और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना प़डा। मामले को लेकर क्षेत्र तनाव बना हुआ है, परन्तु पुलिस के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें