भारत समाचार
चैपियंस लीग : समरसेट-ईगल्स का मुकाबला आज

वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी घरेलू टीम डायमंड ईगल्स की हालत भी क ुछ अच्छी नहीं है। पहले मैच में आस्ट्रेलिया की टी-20 घरेलू चैपियन टीम न्यू साउथ वेल्स से बडे अंतर से हारने के बाद ईगल्स ने दूसरे लीग मुकाबले में ससेक्स को सुपर ओवर मे मात दी थी। दोनों ही टीम में टूर्नामेंट में अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन कर पाने में असफल रही है।
समरसेट की टीम में जस्टिन लैगर, माक्र्स ट्रेस्कोथिक जैसे बल्लेबाज है लेकिन टीम बल्लेबाजी के मार्च पर अब तक खेले गए मैचों में संघर्ष करती नजर आ रही है। टीम के बाकी बल्लेबाज भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा है जो टीम के खराब प्रदर्शन का कारण बना हुआ है दूसरी तरफ ईगल्स की टीम की हालत भी कुछ अच्छी नहीं है। कप्तान बोएटा डिपेनार और मोर्न वान विक से टीम को जिस मैचजिताऊ प्रदर्शन की आस है वह अब तक पूरी नहंी हो पाई है। दोनों ने ही अपने प्रदर्शन स पहले प्रशंसकों को खासा निराश किया है।




















