कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अपने बच्चों को टेनिस खिलाडी बनाऊंगी: मैरीकोम

नई दिल्ली। पांच बार की विश्व चैपियन एमसी मैरीकोम ने कहा कि अपने मुक्केबाजी करियर में दिक्कतों को देखते हुए वह अपने बच्चों को मुक्केबाज नहीं बल्कि टेनिस खिलाडी बनाना चाहेगी। मैरीकोम जुडवां बच्चों की मां है। उन्होंने कहा कि मै बडी मुश्किलों का सामना करने के बाद यहां पहुंची हूं। मै नहीं चाहती कि मेरे बच्चों को भी इन्हीं दिक्कतों को झेलना पडे। वह खुद टेनिस खिलाडी बनना चाहती थी, लेकिन घर की आर्थिक समस्यों के कारण इसमें अपना करियर नहीं बना पाई। टेनिस करियर बनाने के लिए काफी धन की जरूरत होती है। मेरा परिवार बहुत गरीब था और मेरी मदद नहीं कर सकता था। लेकिन मुक्केबाजी काफी कम खचे वाला खेल है।
मैरीकोम कहा कि दिल्ली में हो रहे राष्ट्रमंडल खेल में महिला मुक्केबाजी शामिल हो जाती तो घरेलू दर्शकों के सामने स्वर्ण पदक जीतने का अहसास अद्भुत होता। उन्होंने कहा कि दुख हो रहा है कि एशियाई खेलों, ओलंपिक खेलों में महिला मुक्केबाजी को शामिल किए जाने के बावजूद राष्ट्रमंडल खेल में इसे शामिल नही किया गया।

अन्य खबरें

अन्य खबरें