कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

धनतेरस पर मन से की खरीदारी

जयपुर। धनतेरस की शुरूआत के साथ गुरूवार को बाजार ग्राहकों की भी़ड से पट गए। चारों तरफ खरीदारों की रौनक से बाजार चमचमा उठा। देर रात तक ग्राहक खरीदारी करते रहे। सबसे अधिक खरीदारी ऑटोमोबाइल्स और ज्वैलरी ट्रेड में हुई। होम एप्लायसेंज मार्केट में ग्राहकों ने अपने आप को नई तकनीक से अपग्रेड किया। पुराने मॉडल को एक्सचेंज कर नए एलसीडी, फ्रोस्ट फ्री फ्रीज, ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन, आई-पॉड, थ्री-जी मोबाइल, एमपीथ्री और लेपटॉप की जमकर खरीदारी की। स्टील, तांबा, कॉपर और एल्युमिनियम के बर्तनों की जोरदार खरीद की गई। वही हल्के गहनों की अधिक मांग रही। सोने-चांदी के बर्तन, चांदी कलदार और जेवरों की बडी मात्रा में बिक्री हुई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें