कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उचित मूल्य पर मिलेंगी आवश्यक वस्तुएं

 आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में तेजी को लेकर जारी चिंता के बीच सोमवार को सरकार ने भरोसा दिलाया कि वह चावल, गेहं, चीनी और जरूरी जिंसों की उचित कीमत और पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को मूल्य पर मंत्रिमंडल समिति (सीसीपी) की बैठक में इस बारे में चर्चा हुई। बैठक में किए गए निर्णयों के बारे में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित कीमत पर करने को लेकर पूरा भरोसा है।
शर्मा ने बताया कि खाद्य एवं कृषि मंत्री को स्थिति पर विस्तृत जानकारी देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार कीमतों पर नियमित आधार पर निगाह रखे हुए है। फिलहाल खुदरा बाजार में चीनी का भाव 30 से 32 रूपए प्रति किलो है। पिछले एक साल में चीनी की कीमतें दुगुनी हो चुकी हैं। वहीं गेहूं का भाव 13 रूपए प्रति किलो तथा चावल औसतन 16 से 20 रूपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है। हाल के माह में दूध,प्याज और आलू जैसी वस्तुओं के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है।
सरकार जनवितरण प्रणाली तथा आपात स्थिति में वितरण के लिए खाद्यान्न का बफर स्टॉक रखती है। एक अक्टूबर की स्थिति के अनुसार सरकार के पास 153.49 लाख टन चावल तथा 284.57 लाख टन गेहूं का भंडार था। नियमानुसार हर साल एक अक्टूबर को सरकार के पास 52 लाख टन चावल तथा 110 लाख टन गेहूं का भंडार होना आवश्यक है। चीनी की बात की जाए तो इस समय चीनी की कमी है और इसे आयात के जरिए पूरा किया जा रहा है। चालू सत्र में चीनी का उत्पादन 160 लाख टन रहने का अनुमान है जबकि इस दौरान मांग करीब 230 से 240 लाख टन के बीच रहेगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें