कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शेयर बाजार में रही स्थिरता, सेंसेक्स 4 अंक बढ़ा

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को सीमित दायरे में कारोबार हुआ। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 3.71 अंक (0.02 प्रतिशत) बढ़कर 18,070.19 अंक पर बंद हुआ वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 4.15 अंक (0.08 प्रतिशत) गिरकर 5,416.45 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,113.62 अंक के उच्चा और 17,914.78 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया। वहीं निफ्टी ने 5,431.10 अंक के उच्चा और 5,372.45 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 22.31 अंक (0.30 प्रतिशत) बढ़कर 7,567.91 पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 3.13 अंक (0.03 प्रतिशत) बढ़कर 9,645.42 पर बंद हुआ।
बैंकिंग (1.68 प्रतिशत), ऑटोमोबाइल्स (1.17 प्रतिशत) और उपभोक्ता वस्तुओं (1.03 प्रतिशत) बीएसई पर सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। इसके अलावा रियल्टी (1.03 प्रतिशत), सार्वजनिक उपक्रम (0.98 प्रतिशत) और हेल्थकेयर (0.19 प्रतिशत) भी बढ़कर बंद होने वाले सूचकांक रहे। वहीं सूचना प्रौद्योगिकी (-0.90 प्रतिशत), धातु (-0.77 प्रतिशत) और प्रौद्योगिकी (-0.75 प्रतिशत) सूचकांक बीएसई पर सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें