कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कलम़ाडी-हूपर विवाद हल करेंगे गिल

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। केंद्रीय खेलमंत्री एमएस गिल ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी और राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के सीईओ कार्ल हूपर के बीच खुलेआम विवाद को ठीक नहीं बताते हुए कहा है कि इसे सुलझाने के लिए जो भी हो सकेेगा वह करेंगे। उन्होेने कहा, जो भी हुआ ठीक नहीं हुआ। मैं 29 अक्टूबर को `ींस बेटन रिले के लिए लंदन जा रहा हूं जहां मेरी मुलाकात फेनेल से होगी। वे कलम़ाडी से भी मिलेंगे। मैं दोनों पक्षों की बात सुनकर विवाद सुलझाने की कोशिश करूंगा। गौरतलब है कि कलम़ाडी और हूपर के बीच विवाद तब सार्वजनिक हो गया था जब आईओसी अध्यक्ष कलमाडी ने हूपर को अनुपयोगी बताते हुए सीजीएफ से उन्हें वापस बुलाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि हूपर आयोजन समिति के काम में बाधा बन रहे हैं। उधर, हूपर ने सीजीएफ से पूरा समर्थन मिलने के बाद दिल्ली छो़डने से इनकार कर दिया है। गिल ने कहा कि धीमी गति से चल रहीं तैयारियों की चिंता के बावजूद भी नई दिल्ली में अगले साल होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेल सफल होंगे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें