कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

श्रीलंका की आस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत

मेलबर्न। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने हरफनमौला खिल़ाडी एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 77) और लसिथ मलिंगा (56) के बीच नौवें विकेट के लिए हुई 132 रनों की बेशकीमती साझेदारी की बदौलत मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में आस्टे्रलिया को एक विकेट से हरा दिया।

240 रनों के स्कोर का पीछा कर रही मेहमान टीम ने अपना पहला एकदिवसीय मैच खेल रहे गेंदबाज जेवियर डोर्थी (46/4) की बेहतरीन गेंदबाजी के कारण 107 रनों के कुल योग पर ही अपने आठ विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद मैथ्यूज और मलिंगा ने 18.2 ओवरों में 132 रन जो़डकर अपनी टीम को असंभव सी दिखने वाली जीत दिला दी। मैथ्यूज ने अपनी 84 गेंदों की नायाब पारी के दौरान आठ चौके और एक छक्का लगाया जबकि मलिंगा ने 48 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए। मलिंगा का विकेट 239 रनों के कुल योग पर उस समय गिरा, जब श्रीलंकाई टीम को जीत के लिए सिर्फ एक रन की दरकार थी। इसके बाद मुथैया मुरलीधरन ने चौका ज़्ाडकर अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी। मलिंगा और मैथ्यूज के अलावा कप्तान कुमार संगकारा ने अपनी टीम के लिए 49 रनों का योगदान दिया। संगकारा ने 46 गेंदौं का सामना करते हुए छह चौके लगाए। इस तरह उनकी टीम ने डोर्थी के शानदार आगाज के जश्न के रंग को भंग करते हुए तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने माइकल हसी (नाबाद 71) की शानदार पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति तक आठ विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए। हसी ने अपनी 91 गेंदों की नाबाद पारी में एक चौका लगाया। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन ने 49 तथा शेन मार्श ने 31 रनों का योगदान दिया। हेडिन ने 55 गेंदों की तेज पारी में आठ चौके ज़्ाडे। कप्तान माइकल क्लार्क 27 रन जो़ड सके जबकि कैमरून व्हाइट (0) खाता भी नहीं खोल सके। शेन वॉटसन (10), स्टीवन स्मिथ (12), मिशेल जानसन (10) और जॉन हेस्टिंग्स (16) ने निराश किया। श्रीलंका की ओर थिसिरा परेरा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर पांच विकेट अपनी झोली में डाले। सूरज रणदीव, मलिंगा और नुवान कुलसेकरा को भी एक-एक सफलता मिली। एक समय परेरा का यह शानदार प्रयास बेकार साबित होता दिख रहा था लेकिन मलिंगा और मैथ्यूज ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत उसकी साख बरकरार रखी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें