राष्ट्रमंडल खेलों की सुरक्षा पर 370 करो़ड खर्च होंगे
Oct 19, 2009 1:42 AM
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। कैबिनेट ने अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की अचूक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी खेल स्थलों को अत्याधुनिक एकीकृत सुरक्षा दायरे में लाने के प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दे दी। देश में इतने ब़डे पैमाने पर इस तरह की यह पहली एकीकृत सुरक्षा व्यवस्था होगी। सरकारी उपक्रम इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमेटेड यह सुरक्षा व्यवस्था तैयार करेगी जिस पर 370 करो़ड रूपए का खर्च आएगा। अगले साल 31 मार्च तक यह व्यवस्था काम करने लगेगी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी गई। बैठक के बाद सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि भारत में पहली बार इतने ब़डे पैमाने पर एकीकृत सुरक्षा व्सवस्था की परियोजना बनाई गई है।