चतरा। चतरा के राजपुर इलाके में आज त़डके माओवादियों के हमले में एक नक्सली संगठन के प्रमुख समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सशस्त्र माओवादियों ने त़डके दो बजे राजपुर माध्यमिक विद्यालय के समीप उस समय हमला किया जब लोग एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे थे। माओवादियों के हमले में मारे गये लोगों की पहचान नक्सल संगठन पीपल्स मोर्चा (एसपीएम)के प्रमुख उमेश माली, लोक जनशक्ति पार्टी के स्थानीय नेता उमेश सिंह भोकता और रंजीत रज्जक के रूप में की गयी। ये सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे थे।