कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

विप्रो का शुद्ध मुनाफा 10 फीसदी बढ़ा

बेंगलुरू। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अग्रणी सॉफ्टवेयर कम्पनी विप्रो ने 1285 करो़ड रूपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा है।
एक बयान में विप्रो ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में कुल राजस्व 7731 करो़ड रूपये रहा जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 12 फीसदी अधिक है। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय नियामक तंत्र के मुताबिक शुद्ध आय 28.8 करो़ड डॉलर और कुल राजस्व 1.73 अरब डॉलर रहा। कम्पनी को अपनी वैश्विक सूचना प्रौद्योगिकी सेवा से 5747 करो़ड रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें