भारत समाचार
अमेरिकी वैज्ञानिक की गिरफ्तारी चिंता का विषय नहीं: इसरो

सूत्रों ने बताया कि इसरो में आने वाले किसी भी विदेशी वैज्ञानिक को जरूरी इजाजत लेनी प़डती है तथा सभी वैध दस्तावेज जमा कराने प़डते हैं। स्टीवर्ड के दौरे को चंद्रयान में जाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक यंत्र मिनी स्टार तक ही सीमित रखा गया था। चंद्रयान ओडीसी में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के दो यंत्र थे। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने गत सोमवार को स्टीवर्ड के खिलाफ इजरायल के लिए जासूसी करने के बारे में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है।




















