कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गांगुली ने दी धोनी को नसीयत

मुंबई। भारतीय कप्तान सौरब गांगुली ने आगामी वनडे सीरीज के लिए कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को एक सलाह दी है। गांगुली के अनुसार धोनी को इस सीरीज में छठे नंबर के स्थान पर शीर्षक्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए। इससे वे टीम के ज्यादा काम आ सकेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम ने आगामी वनडे सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है।
मंगलवार को यहां शुरू हुए अभ्यास शिविर के पहले दिन मेजबान खिलाडियों ने बल्लेबाज व गेंदबाजी अभ्यास के साथ ही फुटबॉल भी खेली। वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और इशांत शर्मा के अलावा सभी खिलाडी कैप के पहुंच गए है। कोच गैरी भी दक्षिण अफ्रीका से यहां आ गए है।
वनडे कार्यक्रम इस प्रकार है :-
पहला वनडे 25 अक्टूबर बडोदरा
दूसरा वनडे 28 अक्टूबर नागपुर
तीसरा वनडे 31 अक्टूबर दिल्ली
चौथा वनडे 2 नवंबर मोहाली
पांचवा वनडे 5 नवंबर हैदराबाद
छठा वनडे 8 नवंबर गुवाहाटी
सातवां वनडे 11 नवंबर मुंबई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें