कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

क्रिस गेल टीम के कप्तान बनकर प्रसन्न

जमैका। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) के साथ अनुबंध विवादों के चलते पिछले चार महीनों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे विस्टफोटक बल्लेबाज क्रिस गेल बोर्ड द्वारा एक बार फिर से टीम का कप्तान बनाए जाने से प्रसन्नचित है। गेल ने कहा कि डब्ल्यूआईसीबी ने एक बार फिर से मुझे टीम का कमान सौपी है जिससे लिए मैं बोर्ड का शुक्रगुजार हूं। मै अपनी तरफ से टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी कोशिश करूंगा। गेल ने कहा कि आगामी आस्ट्रेलिया दौरे में वह टीम के लिए बढिया प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टीम को मिली हार के पीडादायक बताया।
गौरतलब है कि अनुबंध विवाद के चलते गेल सहित टीम के कई प्रमुख खिलाडी बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में नहीं खेले जिसका परिणाम टीम को हार मे रूप में भुगतना पडा। गेल ने साथ ही पिछले सप्ताह बोर्ड और खिलाडियों के संघ के बीच हुए करार पर संतोष जताया। उन्होने कहा कि इस करार से एक नयी शुरूआत करने में मदद मिलेगी और बोर्ड खिलाडियों को पहले की तुलना में बेहतर सुविधाये उपलब्ध कराएगा। उधर, कैरेबियाई आलराउंडर डवेन ब्रावों ने गेल को दोबारा टीम का कप्तान नियुक्त किए जाने संबंधी बोर्ड के फैसले की सराहना की है। उन्होंने गेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कप्तानी में टीम ने बढिया प्रदर्शन किया है। टीम घरेलू टेस्ट सीरीज में इंगि्लश टीम को 1-0 से मात देने के अतिरिक्त टी-20 विश्व कप के अंतिम चार में भी पहुंची थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें