कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

क्लार्क आइपीएल-3 में खेलना चाहते है

सिडनी,। इंडियन प्रीमियर लीग के पहले दो सत्र में खेलने से इंकार कर चुके माइकल क्लार्क अब आईपीएल तीन में खेलना चाहते है ताकि आस्ट्रेलिया की टी-20 टीम की कप्तानी संभालने के लिए अनुभव हासिल कर सकें। जून में टी-20 वल्र्डकप आस्ट्रेलिया के जल्दी बाहर होन के बाद रिकी पोटिंग न इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था, जिसके बाद क्लार्क को कमान सौपी गई। क्लार्क ने कहा कि टी-20 क्रिकेट का अनुभव हासिल करने के लिए वह आईपीएल खेलना चाहते है। पिछले दो सत्र में आईपीएल नहीं खेलने का मेरे पास कारण था। लेकिन मैंने हमेशा कहा कि मैं सही समय पर इसमें भाग लेना चाहूंगा। क्र्लाक ने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और पारिवरक व्यस्तताओं का हवाला देकर आईपीएल के पहले दो सत्र में हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने कहा कि अगले साल उन्हें अपने लिए खरीदार तलाशना मुश्किल होगा। आईपीएल टीमें पूरे समय तक खेलने वाले खिलाडी तलाशेगी, ना उसे जो कुछ समय के लिए ही खेल सकेगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें