भारत समाचार
नहीं खिला कमल: भाजपा की हार का क्रम जारी

पारंपरिक साझेदार शिवसेना के साथ मिलकर भाजपा ने लोकसभा चुनाव की हार के बाद खोई जमीन पर काबिज होने की कोशिश की थी लेकिन कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के आगे उसका गठबंधन टिक नहीं पाया। राज ठाकरे की मनसे ने शिवसेना के वोट बैक में सेंध लगाई जिसका सीधा फायदा कांग्रेस-राकांपा को हुआ। भाजपा प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने आज संवाददाता सम्मेलन में स्वीकार किया कि मनसे ने 40 से अधिक सीटों पर गठजो़ड का नुकसान किया है। उन्होंने कहा कि इससे जीत और हार का अंतर बढ़ गया है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पार्टी में कुछ कमियां हैं जिन्हेे दूर करने के लिए ईमानदाारी से आत्मावलोकन किया जाएगा।




















