मुंबई। आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रिकी पोटिंग भारत आते ही पलट गये। कंगारू कप्तान ने बुधवार को कहा कि "हमे हराना भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा।" ये वहीं पोटिंग है, जिन्होंने आस्ट्रेलिया से रवाना होने से पहले कहा था कि "भारत की उसकी सरजर्मी पर हराना आसान नहीं होगा।" 34 वर्षीय पोटिंग ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेस में कहा कि हमने पिछले कुछ समय से बढिया प्रदर्शन करते हुए इंग्लैड में नेटवेस्ट सीरीज और फिर चैपियंस ट्राफी जीती है। इस समय हम विजयरथ पर सवार है और हमारा मनोबल ऊचा है। इसे देखते हुए मेजबान भारत के लिए हमें मात देना आसान नहीं होगा। भारतीय उपमहाद्वीप मे आस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड बढिया है,जो आत्मबल बढाने वाली बात है। सीरीज का पहला मैच 25 अक्टूबर को बडोदरा में खेला जाएगा। कंगारू टीम के कोच टिम नेल्स ने कहा कि माइकल क्लार्क जब तक शत प्रतिशत फिट नहीं होगे, तब तक वापसी नहीं करेंगे। क्लार्क को लेकर टीम प्रबंधन किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहता है। यदि उन्होंने मैदान पर उतरने को लेकर किसी प्रकार की जल्दबाजी की तो यह उनके साथ-साथ टीम के लिए भी नुकसानदायक होगा। क्लार्क नेटवेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे।