नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्Aर ललित मोदी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच समझौते के प्रयास विफल रहे।
सर्वोच्च न्यायालय को सोमवार को यह सूचित किया गया। मोदी के वकील राम जेठमलानी ने बताया कि भरसक प्रयास करने पर भी समझौते की कोशिशें नाकाम रहीं। मामले की सुनवाई अब 11 नवम्बर को होगी। मोदी के खिलाफ आईपीएल में कथित वित्तीय अनियमितताओं के सम्बंध में जांच चल रही है।
भारत समाचार
मोदी और बीसीसीआई में समझौता नहीं : जेठमलानी





















