भारत समाचार
काक फिर लौटेंगी रूपहले पर्दे पर

फिल्म संभवतया 11 दिसंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म करीब डेढ़ साल पहले बनकर तैयार हो गई थी जब काक मंत्री नहीं थीं। काक ने विधानसभा चुनाव में मतदाताओं से किए वायदे को पूरा करते हुए पिछले दिनों अपने निर्वाचन क्षेत्र सुमेरपुर में फिल्म अभिनेता सलमान खान समेत अन्य फिल्म कलाकारों व संगीत निर्देशकों के साथ रोड शो किया था। काक और सलमान ने इस दौरान हरित राजस्थान अभियान में पौधारोपण भी किया।




















