मुंबई। भारतीय नौसेना ने यमन तट पर छह व्यापारिक जहाजों को लूटने के समुद्री डाकुओं के एक प्रयास को नाकाम कर दिया है। पिछले चार दिनों में यह तीसरी घटना है।
रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, ""अदन की ख़ाडी में बुधवार को आईएनएस दिल्ली जलपोत के जवानों ने जहाज लूटने के एक और प्रयास को विफल कर दिया।"" आईएनएस दिल्ली छह पोतों की सुरक्षा में तैनात था। इन पोतों पर चालक दल के 147 सदस्य थे जिसमें 40 भारतीय थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे इन पोतों के पास एक जहाज के पहुंचने का पता चला। अधिकारी ने बताया, ""नौसेना के जवानों ने उस जहाज को रोक लिया और तलाशी के दौरान राइफल, छह रॉकेट, ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद किए।"" उन्होंने बताया,""आईएनएस दिल्ली पोत के जवानों द्वारा की गई यह चौथीं कार्रवाई है।""





















