कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आरबीआई कर सकता है प्रमुख दरों में बढ़ोतरी : मुखर्जी

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को संकेत दिया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रमुख दरों में बढ़ोतरी कर सकता है।
मुखर्जी ने राज्यों के वित्त मंत्रियों के एक सम्मेलन में एक अनौपचारिक वार्ता के दौरान पत्रकारों से कहा कि उनकी आरबीआई के गवर्नर से बात हुई है। वह आवश्यक कदम उठा सकते हैं।
आरबीआई मंगलवार को अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने वाला है। उस पर जहां खाद्य पदार्थो की महंगाई का दबाव है, वहीं कारोबारी जगत यह मान रहा है कि आरबीआई संभवत: दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करेगा, क्योंकि मौजूदा कारोबारी साल में अब तक पांच बार दरों में बढ़ोतरी की जा चुकी है।
हालांकि कुल महंगाई की दर में गिरावट हुई है। सितम्बर में यह दर 8.62 फीसदी दर्ज की गई। लेकिन खाद्य महंगाई दर अभी भी दोहरे अंकों में 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 13.7 फीसदी थी। अर्थव्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए मुखर्जी ने कहा कि यह नौ फीसदी की दर से विकास कर रही है और वित्तीय घाटा अनुमानित स्तर पर बरकरार है।
उन्होंने कहा कि वित्तीय घाटा बजट में अनुमानित 5.5 फीसदी से अधिक नहीं होगा।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें