मुंबई। ठाणे रेलवे स्टेशन के पास रेल के डिब्बे पर पाइपलाइन गिरने से शुक्रवार को मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार रेलवे पुल से लगी पानी की पाइपलाइन के ट्रेन पर गिरने से डिब्बे को नुकसान पहुंचा लेकिन इस घटना में किसी की मौत की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घटना से रेल यातायात पर प्रभाव प़डा है और घटनास्थल पर जमा पानी को हटाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।