वेलिगटन। कीवी टीम के कप्तान डेनियल विटोरी ने अपने काबिलेतारीफ प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) द्वारा दिए जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों में हैट्रिक जमाई है। विटोरी ने वर्ष के "सर्वश्रेष्ठ खिलाडी" के अलावा "सर्वश्रेष्ठ गेदबाज" और "सर्वश्रेष्ट ऑलराउंडर" का भी खिताब जीता। विटोरी ने इस वर्ष टेस्ट मैचों में 300 विकेट और 3000 रनों का डब्ाल पूरा किया है। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के सिर्फ आठवें खिलाडी है। इस अवसर पर एनजेडसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जस्टिन वान ने कहा है कि विटोरी टीम के अन्य खिलाडियों के लिए प्रेरण की तरह है और उन्होंने सदा आगे हरकर टीम का नेतृत्व किया है।