भारत समाचार
"ब्लू" में जायद के स्टंट देख घबरा गए माता-पिता

लेकिन तथ्य यह है कि ज्यादातर एक्शन दृश्य जायद ने खुद किए हैं। उन्होंने कहा, मैंने इस भूमिका को स्वीकार किया था केवल इसलिए ही ये स्टंट किए थे। मोटरसाइकिल से रेलगाडी पर छलांग लगाने वाले दृश्य के अलावा सभी स्टंट मेरे ही हैं। मैंने रेलगाडी का स्टंट इसलिए नहीं दिया क्योंकि मेरे एक्शन निर्देशक ने कहा कि वह फिल्म को पूरा करने के लिए मुझे जीवित देखना चाहते हैं। इस फिल्म का निर्देशन एंथोनी डिसूजा ने किया हैं।
संजय दत्त और अक्षय कुमार ने भी फिल्म में अभिनय किया हैं। धारावाहिक "द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान" की मैसूर में शूटिंग के दौरान 1989 में दुर्घटना में संजय खान बुरी तरह घायल हो गए थे और बहुत मुश्किल से उनकी जान बची थीं। तभी से संजय और जरीन शूटिंग के दौरान होने वाले हादसों से घबराते हैं। जब उनके इकलौते बेटे जायद ने फिल्म अभिनेता बनने का निर्णय लिया तो उनकी अकेली शर्त यही थीं कि वह खतरनाक स्टंट नहीं करेंगे।




















