भारत समाचार
बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि दर घटी

इस वित्त वर्ष अप्रैल से सितंबर तक की अवधि में प्रमुख बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि दर 5 प्रतिशत रही है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकडा 3.4 प्रतिशत था। कच्चाा तेल उत्पादन में सितंबर 2009 वृद्धि दर नकारात्मक 0.5 प्रतिशत रही जबकि सिंतबर 2008 में इस क्षेत्र की वृद्धि दर 0.4 प्रतिशत रही थी।
सितंबर 2009 में पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद की वृद्धि दर 3.4 दर्ज की गई। सितंबर 2008 में इस क्षेत्र की वृद्धि दर 2.8 प्रतिशत थी। इसी अवधि में कोयले उत्पादन की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रही जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की आलोच्य अवधि में यह 11.2 प्रतिशत रही थी। सितंबर 2009 में बिजली उत्पादन वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रही जबकि सितंबर 2008 में यह आंकडा 4.4 प्रतिशत था।
इस अवधि में सीमेन्ट उत्पादन की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत दर्ज की गई। सितंबर 2008 में इस क्षेत्र की वृद्धि दर 8.1 प्रतिशत रही थी। सितंबर 2009 में इस्पात उत्पादन की वृद्धि दर 0.4 प्रतिशत रही जबकि सितंबर 2008 में इस क्षेत्र की वृद्धि दर 2.1 प्रतिशत दर्ज की गई थी।




















