कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ट्रक ने मारी बाईक को टक्कर, दो की मौत

हापुड (उतर प्रदेश)। बाईक सवार एक दंपित्त व उनके बच्चों को आज एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे मां और पुत्री की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हापुड थाना इलाके में आज दोपहर आवास विकास कालोनी निवासी तारकि अपने परिवार के साथ बाईक से घर लौट रहा था। बुलंदशहर रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने एक ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दी जिससे तारिक की पत्नी अकवरी (30) व पुत्री की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हल्का लाठी चार्ज कर जाम व पथराव कर रहे लोगों को खदेड दिया। तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है बेग ने बताया कि प्रवेश निषेध जोन में शहर में ट्रक भेजने वाले हापुड थाने में तैनात हेड कास्टेबिल अजब सिंह व कास्टेबिल टिंकू व ओकार को निलंवित कर दिया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें