नई दिल्ली। म्यांमार की राजधानी यांगून में 11 से 22 नवंबर तक होने वाले अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में गत चैंपियन भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा गया है। मिडफील्डर मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम 13 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत करेगी। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली अन्य टीमें मलेशिया और चीनी ताइपेई है। भारत 14 नवंबर को मलेशिया से 16 नवंबर को पाकिस्तान से और उसके एक बाद चीन ताइपेई से भिडेगा। भारत ने वर्ष 2001 में खेले गए इस टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम अगले वर्ष सिंगापुर में होने वाले युवा ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।