कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ओबामा यात्रा: राष्ट्रपति भवन में अमेरिकी राष्ट्रपति का जोरदार स्वागत

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का सोमवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया है। इस मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनकी अगवानी की।
राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल का भव्य स्वागत हुआ। राष्ट्रपति ओबामा को 21 तोपों की सलामी दी गई। गॉर्ड ऑफ ऑनर के बाद ओबामा ने केंद्र सरकार के कई मंत्रियों व वरिष्ठ लोगों से मुलाकात की। इस स्वागत के बाद ओबामा ने कहा, ""मैं और मिशेल भारत में मिले स्वागत से अभिभूत हैं। हम इसके लिए भारत की जनता का आभार प्रकट करना चाहते हैं। मैं प्रधानमंत्री सिंह से बातचीत को लेकर उत्साहित हूं। हम व्यापार, निवेश और आतंकवाद के खिल़ाड ल़डाई सहित कई मसलों पर बातचीत करेंगे।""
ओबामा और मिशेल शनिवार को मुम्बई पहुंचे थे। मुम्बई में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वे रविवार दोपहर बाद दिल्ली पहुंचे। उनके सम्मान में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार रात एक भोज का आयोजन किया था।
ओबामा दंपति रविवार शाम हुमायूं का मकबरा भी गए थे। राष्ट्रपति भवन से वह राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद ओबामा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगे और फिर दोनों एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
अपने सम्मान में आयोजित भोज से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय संसद को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के लिए रवाना होंगे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें