नई दिल्ली। मैच फिक्सिंग के नेटवर्क में पांच हीरोइनों समेत 11 भारतीयों के नाम सामने आए हैं। लॉड्र्स टेस्ट में मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच कर रही ब्रिटेन पुलिस ने इनके नाम भारत को दिए हैं। स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस को ये नाम मोहम्मद आसिफ के मोबाइल फोन से मिले हैं। इनमें पांच बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ इन भारतीय अभिनेत्रियों से ना सिर्फ फोन पर बातें करता था बल्कि कई बार मिल भी चुका है। अब भारतीय जांच एजेंसियों को यह पता करना है कि इन मुलाकातों का मकसद क्या था।
सूत्रों के मुताबिक आईपीएल सीजन-एक के दैरान और उसके बाद से आसिफ से एक बॉलीवुड अभिनेत्री से आसिफ मिलता रहा। उससे आसिफ की पहली मुलाकात आईपीएल सीजन एक के दौरान दिल्ली के एक पांच सितारा होटल के कमरा नंबद 6037 में हुई। इसके बाद मुंबई में भी दोनों मिले और फिर बातचीत का सिलसिला जारी रहा। कभी फोन पर तो कभी इंटरनेट पर। आसिफ और इस अभिनेत्री की मुलाकात शाहजाह और अबू धाबी में भी हुई। मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह हीरोइन तीन-तीन नंबरों से आसिफ से बातें किया करती थीं। यह अभिनेत्री कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर रही है। कयास लगाया जा रहा है कि मोहम्मद आसिफ ने मैच फिक्सिंग का काला पैसा इन फिल्मों में लगाने का वादा किया था। जिन हीरोइन के नाम आसिफ से जु़डे हैं, वे क्रिकेट की कई पार्टियों में देखी गई हैं। एक न्यूज चैनल ने इन सभी अभिनेत्रियों के नाम अपने पास होने का दावा किया है। इनमें से एक बंगाल से दूसरी दिल्ली से बताई गई है। दोनों ने ही कुछ छोटे बजट की फिल्मों में लीड रोल किया है, इसस पहले उन्होंने मॉडलिंग भी की है। दो अन्य अभिनेत्रियों में एक मॉडल है।
भारत समाचार
मैच फिक्सिंग के घेरे में 5 हीरोइनों समेत 11 भारतीय भी





















