कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आज से लागू हुआ रेलवे का नया टाइम टेबल

नई दिल्ली। रेलवे ने 1 नवंबर यानी आज से नया टाइम टेबल लागू कर दिया हैं। कई एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में मामूली बदलाव किया गया है। रेलवे साल में दो बार टाइम टेबल जारी करता है। सर्दियों के सीजन के लिए 1 नवंबर से नया टाइम टेबल लागू किया गया है। नए टाइम टेबल के हिसाब से अब राजधानी एक्सप्रेस(बिलासपुर) नई दिल्ली से 15:45, हजरत निजामुद्दीन-सिकंदराबाद राजधानी एक्सप्रेस निजामुद्दीन स्टेशन से 16 बजे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस नई दिल्ली से 11:40, सप्त क्रांति एक्सप्रेस नई दिल्ली से 14:45, हिमाचल एक्सप्रेस दिल्ली से 22:15, दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस दिल्ली से 15:15 बजे, बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस बरेली से 14:30, देहरादून-हावडा एक्सप्रेस बरेली से 22:25 बजे, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस फैजाबाद से 21:30 बजे चलेगी। इनके अलावा दिल्ली जम्मू मेल दिल्ली से 21 बजे, नई दिल्ली-आगरा छावनी इंटर सिटी एक्सप्रेस नई दिल्ली से 17:25 बजे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें