कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत बडे निवेश से निपटने के लिए तैयार नहीं है: मित्तल

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बडी स्टील कंपनी आर्सेलर-मित्तल को लगता है कि भारत बडे निवेश से निपटने के लिए तैयार नहीं है, हालांकि देश को अपने बुनियादी ढांचे में बेहतरी के करीब 500 अरब डालर की जरूरत है। अरबपति इंडस्ट्रियलिस्ट लक्ष्मी निवास मित्तल की कंपनी के 22 अरब डॉलर के प्रॉजेक्ट पिछले चार साल से नियामक मंजूरी और भूमि अधिग्रहण का इंतजार कर रहे हैं। मित्तल का कहना है कि ऎसा इसलिए है क्योंकि किसी को अंदाजा नहीं था कि तेज विकास का दौरा आनेवाला है। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए पूरे देश को दोष देना चाहूंगा क्योंकि हमने इस किस्म की ग्रोथ का अनुभव नहीं किया था। हमने भारत में इस किस्म की निवेश संबंधी रूचि का अनुभव नहीं किया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें