कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आमिर किरण बेदी की तरफ बोले

नई दिल्ली। बॉलिवुड अभिनेता आमिर खान ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अनुरोध किया है कि देश की पहली महिला आईपीएस अफसर किरण बेदी को चीफ इन्र्फोमेशन कमिश्नर नियुक्त किया जाए। मैगसायसाय अवॉर्ड विजेता अरविंद केजरीवाल और संदीप पांडे के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी यही मांग की है। इस बारे में एक पत्र में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और बीजेपी के नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी भेजा गया है। आमिर खान ने कहा है,"किरन बेदी इस पद का सम्मान बढाएंगी और न्याय करेगी, लेकिन किसी और की नियुक्ति होती है तो सरकार कृपया यह बताए कि वह शख्स किस प्रकार से किरण बेदी से बेहतर है।" गौरतलब है कि केन्द्रीय सूचना आयोग के प्रमुख वजाहत हबीबुल्ला ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी हफ्ते नए चीफ इन्र्फोमेशन कमिश्नर का चयन होना है। यह काम कए कमिटी करेगी, जिसमे मनमोहन सिंह और कानून मंत्री वीरप्पा मोइली है। केन्द्रीय सूचना आयोग के मौजूदा कमिश्नर एम.एम. अंसारी और ए.एन. तिवारी का नाम भी इस पद के लिए चर्चा में है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें