नई दिल्ली, 26 सितंबर। काहिरा में चल रही 1,47,500 डॉलर ईनामी राशि की स्काई ओपन स्क्वाश चैम्पियनशिप में भारत के शीर्ष रैकिंग पर काबिज सौरब घोषाल पहले राउंड में होलैड के लारेन्स जान अनजेमा से हारकर चैम्पियनशिप से बाहर हो गये। विश्व के 32वें नंबर के घोषाल को पीएसए विश्व टूर स्क्वाश टूर्नामेंट वर्ष के पहली सुपर सीरीज प्लेटिनम चैम्पियनशिप पहले राउंड में 11वें वरीयता प्राप्त अनजेमा से 54 मिनट में 6-11, 11-5, 3-11, 4-11 से शिकस्त का सामना करना पडा। घोषाल ने क्वालीफायर राउंड में फ्रांस के जुलियन बाल्बो को 11-3, 11-0, 6-11, 11-9 से हराकर मुख्य राउंड में प्रवेश किया था। वहीं विश्व की 35वें नंबर पर काबिज जोशन चिनप्पा भी फोरेक्स महिला विश्व ओपन स्क्वाश 2009 के पहले राउंड मे मिश्र की रानीम एल वलेली से हारकर बाहर हो गयी।