कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कांग्रेस ने ठुकराई ज्योति बसु कीअपील

कोलकाता। पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने वरिष्ठ माकपा नेता ज्योति बसु की उस अपील को ठुकरा दिया है जिसमें उन्होंने उससे राज्य में आसन्न विधानसभा उपचुनाव में माकपा का समर्थन करने को कहा गया था। राज्य में आगामी सात नवंबर को विधानसभा की दस सीटों पर उपचुनाव होना है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने इस प्रस्ताव को हास्यास्पद और अस्वीकार्य बताया और कहा, यह माकपा नेतृत्व की कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस गठबंधन के मतों को विभाजित करने की गहरी साजिश है। उन्होंने संवाददाताओं को को बताया कि चुनावों में लगातार हार के बाद अब माकपा मायूस होकर विपक्ष की एकता को त़डना चाहती है। एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने रविवार को कांग्रेस से वाम दलों का समर्थन करने की अपील करते हुए तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की थी और साथ ही उस पर माओवादियों के साथ मिलकर राज्य में हिंसा को अंजाम देन का आरोप लगाया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें