कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जन्म दिन पर 68 पाउंड का केक काटेगें बिग बी

बरेली। बॉलीवुड के फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को 68वें जन्मदिन को बरेली से भेजा जाने वाला 68 पाउंड का केक 11 अक्टूबर को काटा जाएगा अमिताभ के हाथों केक कटवाने के बाद फैन क्लब के सदस्य उन्हें अपने हाथों से ये केक खिलाएंगे अमिताभ को एक बडी पेंटिंग भी इस मौके पर भेंट की जाएगी। जिसमें वो अपनी मां और पिताजी के साथ नजर आ रहे है।
1945 में जब ये तस्वीर ली गई तब अमिताभ की उम्र केवल तीन वर्ष थी। अमिताभ बच्चन फैंस क्लब बरेली के निदेशक एम.ए.जावेद अंसारी ने बताया कि संस्था को हाल ही में मिले पत्र में अमिताभ ने कहा है कि बरेली शहर से उनके पिता हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन की गहरी यांदे जुडी हैं। क्लब के पांच सदस्य गुरूवार को बरेली से मुंबई के लिए रवाना हुए है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें