भारत समाचार
शाहरूख के 7 साल का डर अंजानी लडकी

एक ऎसी लडकी जो पिछले 7 सालों से शाहरूख खान के जन्मदिन पर आती रहीं। मन्नत के बाहर खडी होकर शाहरूख के लिए दुआयें मांगती रही लेकिन इस साल वह नहीं आई। वो लडकी कौन थीं इस साल वो आखिर क्यों नहीं आई। इस अंजाने डर की शुरूआत हुई आज से सात साल पहले ।
उनके 36वें जन्मदिन पर जब पहली बार एक आलीशान कार मन्नत के सामने आकर रूकी और उसमें से सफेद सलवार कमीज पहने एक खूबसूरत महिला उतरी।उसने सफेद लिली का गुलदस्ता शाहरूख को दिया और वापस चली गई। तब से ये सिलसिला लगातार 7 सालों तक चलता रहा। वो कौन है, और क्यों शाहरूख को हर साल सफेद लिली का ही गुलदस्ता तोहफे में देती हैं। शाहरूख कहते है कि दिल्ली में रहने वाली एक महिला पिछले 7 सालों से मेरे जन्मदिन पर सफेद लिली का एक गुलदस्ता तोहफे में देती हैं। दरअसल वो मानती है कि पिछले जन्म में मैं उसका पति था और मुझे सफेद लिली बहुत पसंद थे। इस बात से मुझे डर भी लगता था, मगर बावजूद इसके मुझे उसका इंतजार भी रहता था लेकिन इस साल वो नहीं आई।
शाहरूख की ये आप-बीती उनके किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं लगती। आखिर कौन है वो, जो शाहरूख को अपना पति मानती हैं। लगातार 7 सालों से उनके लिए सफेद लिली का गुलदस्ता लेकर आती रही और सबसे बडा सवाल ये कि वो इस बार क्यों नहीं आई। इन सवालों का जवाब खुद शाहरूख के पास भी नहीं हैं। इस घटना से जहां शाहरूख के 44वें जन्मदिन पर उनके 7 साल का डर खत्म हो गया वहीं मन में एक उलझन भी हैं कि किंग खान उस अजनबी के बारे में नहीं जान सके।




















