कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

तेल रिसाव रोकने के लिए नया कैप लगाएगी बीपी

वाशिंगटन। ब्रिटिश पेट्रोलियम (बीपी)मेक्सिको की ख़ाडी में तेल कुएं से हो रहे तेल रिसाव पर नियंत्रण के लिए लगाए गए कैप को बदलकर ज्यादा सटीक आकार वाला नया कैप लगाने का काम शनिवार से शुरू कर रही है।

सरकार की ओर से तेल रिसाव रोकने के काम का निरीक्षण कर रहे तटरक्षक बल के एडमिरल तहद एलन ने कहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो यह प्रक्रिया अगले तीन-चार दिन में पूरी कर ली जाएगी। बीपी के तेल रिसाव रोकने के प्रयासों का नियंत्रण कर रहे बॉव डडले ने सरकारी अधिकारियों को शुक्रवार को लिखे एक पत्र में तेल कुंए पर लगाए गए कैप को बदलने की प्रकिया और समय अवधि के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा कैप का साइज फिट नहीं होने के कारण तेल रिसाव को पूरी तरह रोकना मुश्किल हो रहा है इसलिए ज्यादा सटीक आकार वाले कैप से इसे बदला जाएगा। इस कैप की मदद से पानी की सतह पर मौजूद जहाजों में रिसने वाला तेल एकत्रित किया जा रहा है। यदि यह प्रयास सफल होता है तो अभी जितना तेल एकत्र किया जा रहा है उससे ज्यादा तेल को एकत्र करना संभव हो सकेगा। नए कैप को सोमवार तक फिट किया जा सकता है। मेक्सिको की ख़ाडी में इस तेल कुंए से तेल उत्खनन के दौरान एक विस्फोट के कारण तेल कुआं क्षतिग्रस्त हो गया था। कैप बदलने की प्रक्रिया के दौरान जब पहले कैप को हटाया जाएगा तो ब़डी मात्रा में कच्चा तेल पानी में बह जाएगा और यह तब तक बहता रहेगा जब तक कि दूसरा कैप सही जगह पर नहीं लगा दिया जाएगा। इस तेल कुंए से तेल का रिसाव अप्रैल के अंत से लगातार हो रहा है। इस तेल रिसाव को अमेरिकी इतिहास की सबसे ब़डी पर्यावर्णीय क्षति माना जा रहा है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें