कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मुंबई: ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, एक दर्जन घायल

मुंबई। बिती रात करीब 12:30 बजे अहमदाबाद से बेंगलुरू जा रही गांधी धाम एक्सप्रेस के मुम्बई में डोबिवली के पास 12 डिब्बे पटरी से उतर गए । इस घटना में करीब एक दर्जन यात्रियों को चोटे आई। ये घटना उस समय हुई जब अधिकतर यात्री नींद में थे, इस ट्रेन में 22 बोगिया थी जिसमें 1800 यात्री सवार थे। सबसे ज्यादा चोट एस-2 डिब्बे में बैठे यात्रियों को आई वह पुरी तरह से पलट गया था। दुर्घटना की खबर मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल भेजा गया बाकि ट्रेन मुसाफिरों को सुबह करीब साढे़ पांच बजे स्पेशल ट्रेन से बैंगलुरू के लिये रवाना किया गया। इस दुर्घटना से रेल यातायात प्रभावित होगा। रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेक की मरम्मत का कार्य जारी है। जिसे ठीक करने में प्रशासन को काफी समय लगने की संभावना है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें